लगभग दो किलो अवैध गांजे के साथ एक अभियुक्त हुआ गिरफ्तार

लगभग दो किलो अवैध गांजे के साथ एक अभियुक्त हुआ गिरफ्तार

लगभग दो किलो अवैध गांजे के साथ एक अभियुक्त हुआ गिरफ्तार 


विशुनपुरा/कुशीनगर। जनपद के थानाक्षेत्र विशुनपुरा पुलिस ने एक व्यक्ति को लगभग दो किलो अवैध गांजा के साथ दबोचा लिया है। बरामद हुए गांजे का कीमत ₹ 40000/- (चालीस हजार रुपए) के आसपास बताया जा रहा है। 

पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में अवैध मादक, द्रव्य पदार्थों की बिक्री, परिवहन, निष्कर्षण के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को थाना क्षेत्र विशुनपुरा पुलिस द्वारा गगलवा पुल से चटगवा पुल के तरफ जाने वाले नहर की पटरी के पास से अभियुक्त सिकन्दर पटेल पुत्र बाबूराम पटेल निवासी विशुनपुर बरियापट्टी थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर को 1.950 किग्रा0 अवैध गांजा (कीमत लगभग 40,000/- रुपये) के साथ गिरफ्तार किया गया है।

 बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर स्थानीय पुलिस द्वारा अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस की टीम क्षेत्र शांति बंदोबस्त भ्रमणशील थे की थाना क्षेत्र के उपरोक्त स्थान से इस सराहनीय कार्य में सफलता प्राप्त किया।

 बरामदगी/गिरफ्तार करने वाले इस टीम में प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान,उपनिरीक्षक चन्दन प्रजापति, का0 अजय यादव , का0 धर्मेन्द्र पटेल, का0 प्रदीप सिंह थानाक्षेत्र विशुनपुरा जनपद कुशीनगर शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ