एक चार पहिया वाहन से चार राशि गोवंश के साथ एक पशु तस्कर गिरफ्तार

एक चार पहिया वाहन से चार राशि गोवंश के साथ एक पशु तस्कर गिरफ्तार

एक चार पहिया वाहन से चार राशि गोवंश के साथ एक पशु तस्कर गिरफ्तार





तमकुहीराज/कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में गोवंश की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 16.06.2024 को थाना तमकुहीराज पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचना पर थाना तमकुहीराज क्षेत्र के ग्राम नैनू पहरू के पास से 01 अदद वाहन महेन्द्रा सुप्रो लोडर UP 57 AT 3342 से तस्करी कर वध हेतु ले जायी जा रही 

कुल 04 राशि गोवंशीय पशु (03 राशि गाय व 01 राशि बछड़ा) के साथ अभियुक्त सुग्रीव कुशवाहा पुत्र सुदर्शन कुशवाहा निवासी पकड़ियहवा भैसहा थाना कसया जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया।

 बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 189/2024 धारा 3/5A/8/5B उ0प्र0 गोवंध निवारण अधि0 व 11 पशुक्रूरता अधि0 में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्र0नि0 अतुल कुमार श्रीवास्तव, उ0नि0 राजकपूर, उ0नि0प्र0 नवनीत राय,हे0का0 दीनानाथ मौर्या,कां0 संजीत राजभर थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर शामिल रहे।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ