आशंका :दुराचार के बाद महिला की हत्या कर शव को नहर में फेंका 

आशंका :दुराचार के बाद महिला की हत्या कर शव को नहर में फेंका 


शारदा सहायक नहर में सोमवार की सुबह एक महिला का शव उतराता हु्आ देखा गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। शव कई दिन पुराना लग रहा है। लोगों की सूचना देने पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकाला। ग्रामीणों में चर्चा है कि दुराचार के बाद महिला की हत्या कर शव को नहर में फेंका गया होगा। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।


दरियाबाद क्षेत्र के ग्राम खत्रीपुर के पास शारदा नहर में सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने एक महिला का शव देखा। जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। 


इस संबंध में कोतवाल सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि नहर में शव मिलने की जानकारी मिली है


दुराचार के बाद हत्या की आशंका: शव की दशा और हालात देखकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। शव कई दिन पुराना लग रहा है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।  


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ