आम के पेड़ से दुपट्टे के सहारे महिला का मिला लटकता शव

आम के पेड़ से दुपट्टे के सहारे महिला का मिला लटकता शव

महराजगंज: थानाक्षेत्र के ग्राम सभा शिवतरी टोला परसा के पूरब बागीचे में गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे आम के पेड़ से दुपट्टे के सहारे महिला (45) का शव लटकता मिला। शव की शिनाख्त नेपाल के बूची गांव निवासी सैरुन निशा (45) पुत्री घिसियावन के रूप में हुई है। खेत में धान की रोपाई कर रहे मजदूरों ने बागीचे में महिला का लटकता शव को देखकर शोर मचाया। पुलिस ने फंदे से शव को नीचे उतरवाया। थानाध्यक्ष छोटे लाल ने बताया कि शव की पहचान नेपाल के बूची गांव निवासी सैरुननिशा के रूप में हुई है। उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ