कुशीनगर:गांव में बीती रात किशोरी से गांव के ही नशे घुत दो युवकों ने की छेड़छाड़

कुशीनगर:गांव में बीती रात किशोरी से गांव के ही नशे घुत दो युवकों ने की छेड़छाड़



कुशीनगर के कसया थाने के एक गांव में बीती रात शौच करने गयी किशोरी से गांव के ही नशे घुत दो युवकों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसे पीटा और फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी युवकों पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी दोनों युवक गांव छोड़कर फरार हो गए हैं।परिजनों ने पुलिस को बताया कि किशोरी रात को शौच के लिए गांव से पूरब गयी थी। गांव के ही दो युवक कालीमाता मंदिर के पास शराब पी रहे थे। किशोरी को अकेली पाकर छेड़छाड़ करने लगे। किशोरी ने विरोध किया तो उसे पीटने लगे। चिल्लाने पर गांव के लोग दौड़े तो दो भाग गए। पीड़िता के भाई ने रात में 112 नम्बर पर फोन करके पुलिस को बुलाया। पुलिस ने आरोपियो की तलाश की मगर पता नहीं चला। परिजनों से सुबह थाने पहुंच कर तहरीर देने को कहा और लौट गए। गुरुवार को तहरीर के अनुसार आरोपी युवकों पर छेड़छाड़ व मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया। कसया इंस्पेक्टर अनुज कुमार सिंह ने बताया कि छेड़छाड़ और मारपीट का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ