video news कुशीनगर:मार्ग दुर्घटना में घायल सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल के जवान की इलाज के दौरान मौत,गांव में मचा कोहराम 

video news कुशीनगर:मार्ग दुर्घटना में घायल सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल के जवान की इलाज के दौरान मौत,गांव में मचा कोहराम 


जनपद कुशीनगर के खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा विंदवलिया निवासी मार्ग दुर्घटना में घायल सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल के जवान शैलेश कुशवाहा की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना से गांव में कोहराम मच गया। एक वर्ष पहले ही इस जवान की शादी हुई थी।विंदवलिया के बाड़ी टोला निवासी शैलेश कुशवाहा (35) पुत्र शारदा कुशवाहा सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल के जवान थे। बीते 17 फरवरी को पत्नी का इलाज कराकर पडरौना से वापस आते समय किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे।


उसी दिन से उनका इलाज गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान बुधवार को शैलेश की मौत हो गई। सैनिक की मौत की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। एक वर्ष पहले ही उनकी शादी हुई थी। मौजूदा समय में वह जम्मू-कश्मीर में तैनात थे। वह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ