पुलिस की संयुक्त टीम ने एक पीकअप से 160 पेटी अबैध शराब  के साथ एक शातिर शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

पुलिस की संयुक्त टीम ने एक पीकअप से 160 पेटी अबैध शराब  के साथ एक शातिर शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

जौनपुर:अशोक कुमार पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अवैध शराब की तस्करी की रोकथाम एवं उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरप्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अनुपाल के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बदलापुर श्री राजेश यादव व स्वाट टीम द्वारा जरिए मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए बिती रात्रि समय 02.15 बजे कड़ेरेपुर नहर पुलिया से एक बिना नम्बर पिकप में अरूणाचल प्रदेश की अवैध शराब कुल 160 पेटी ( बोतल करीब 8 हजार ) अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये की बरामद की गयी तथा एक शातिर शराब तस्कर ध्रुवराज सिंह पुत्र रूप नारायण सिंह निवासी रमगढ़ा थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ को गिरफ्तार किया गया। शेष दो रात्रि का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे । जिनकी तलाश जारी है। बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बदलापुर पर मु0अ0सं0 14/2020 धारा 419,420,467,468 भादवि व 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। 


गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण 
1. ध्रुवराज सिंह पुत्र रूप नारायण सिंह निवासी रमगढ़ा थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़।
बरामदगी का विवरण
1. अवैध शराब 160 पेटी ( बोतल करीब 8 हजार) अनुमानित कीमत करीब 10 लाख
2.  एक पिकप बगैर नम्बर 
अपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0- 14/2020 धारा- 419/420/467/468 भादवि  60/63 आबकारी अधिनियम थाना बदलापुर जनपद जौनपुर। 
2. मु0अ0सं0- 167/13 धारा- 60 आबकारी अधिनियम थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़
3. मु0अ0सं0- 333/10 धारा- 110 सीआरपीसी थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ 
4. मु0अ0सं0- 303/10 धारा- 147/148/149/452/427/323/504/506/308/34 भादवि थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ।
5. मु0अ0सं0- 109A/19 धारा- 147/148/323/324 भादवि थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ।
6. मु0अ0सं0- 227/17 धारा- 60 आबकारी अधिनियम थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ।
7. मु0अ0सं0- 391/16 धारा- 419/420/467/468/471/272/273/120बी भादवि व 63/65 कापी राइट एक्ट थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ ।
 गिरफ्तार करने वाली टीम
1. श्री राजेश यादव प्रभारी निरीक्षक थाना बदलापुर, 
2. उ0नि0 श्री बालेन्द्र यादव स्वाट प्रभारी जौनपुर।
3. उ0नि0 श्री ओम नारायण सिंह सर्विलांस प्रभारी जौनपुर। 
4. श्री अंगत तिवारी थानाध्यक्ष महराजगंज जौनपुर। 
5. का0 दिग्विजय यादव,का0 विपिन यादव, का0 उत्तम कुमार थाना बदलापुर। 
6. का0 कमलेश कुमार,का0 आलोक यादव,का0 अमित सिंह, का0 श्वेत प्रकाश सिंह,का0 रीतम कुमार, का0 बेद राय, का0 जयदेव मौर्या क्राइम ब्रांच टीम जौनपुर।
7. उ0नि0 राजेश कुमार सिंह, का0 अर्जुन यादव, का0 सुनील यादव थाना महराजगंज।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ