नव वर्ष पर बसपा को झटका, यह नेता हुआ सपा में शामिल, पार्टी कार्यालय में मना जश्न, अखिलेश बोले यह

नव वर्ष पर बसपा को झटका, यह नेता हुआ सपा में शामिल, पार्टी कार्यालय में मना जश्न, अखिलेश बोले यह

लखनऊ. साल 2020 के पहले ही दिन बहुजन समाज पार्टी को झटका लगा है। बसपा के पूर्व बुंदेलखंड प्रभारी व जालौन को पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के समक्ष बुधवार को बसपा नेता मान सिंह पाल ने समाजवादी पार्टी की नीतियों व अखिलेश यादव के नेतृृत्व में अपनी आस्था जताते हुए बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सपा कार्यालय में पार्टी के एमएलसी अरविन्द कुमार सिंह तथा जालौन के सपा नेता दीपराज गुर्जर सदस्य जिला पंचायत की उपस्थित में मान सिंह सपा में शामिल हुए। वहीं नव वर्ष के मौके पर पार्टी कार्यालय में जश्न का माहौल रहा। राजधानी लखनऊ सहित राज्य के विभिन्न जनपदों से आए हजारों लोगों का मुख्यालय में तांता लगा रहा। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को सभी ने नए वर्ष की शुभकामनाएं दी


यश भारती प्राप्त पं0 हरिप्रसाद मिश्रा ने मंत्रोच्चारण के साथ अखिलेश यादव की सफलता एवं 2022 के लिए शुभकामना की। कैंट के किशन बैण्ड ने समाजवादी पार्टी के गीतों की धुन बजाकर शानदार स्वागत किया। सिराथू कौशाम्बी से आए ग्राम प्रधान लवलेश कुमार यादव अपनी पार्टी कलर की आल्टो गाड़ी भरकर अमरूद लाए थे। उनके साथ धनराज यादव और कैलाश यादव भी आए थे। राजीव सपेरा और पृृथ्वीनाथ सपेरा ने बीन बजाकर अभिनंदन किया। अल्लूपुर, मलीहाबाद के वीरेन्द्र सिंह यादव ने सीडलेस काले जामुन का पौधा भेंट किया।
अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना-
अखिलेश यादव ने नववर्ष पर सभी के सुख समृृद्धि की कामना करते हुए कहा कि नया सवेरा और नववर्ष राज्य की जनता का तभी आएगा जब भाजपा की सरकार बदल जाएगी। अभी तीन वर्ष भी नहीं हुए जबकि भाजपा के प्रति जनता का भरोसा उठ गया है। उन्होने कहा कि 2022 में जन विश्वास तोड़ने के कारण सत्ता से भाजपा का हटना अवश्यभावी है। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान का भी सम्मान नहीं करती है। संविधान में किसी के प्रति भेदभाव जैसी भी नही है जबकि भाजपा भेदभाव कर रही है। भाजपा न हिंदू धर्म को जानती है और न उसे मानती है। भाजपा की सरकार ने अपने पूरे कार्यकाल में समाज को बांटने और लोगों को परेशान करने का ही काम किया है। भाजपा ने देश में आर्थिक संकट पैदाकर दिया है। रोजगार कहां? किसानों का भविष्य अधर में है। भाजपा का शौचालय धोखा है। नौजवान समाजवादी पार्टी का दिया लैपटाप आज भी चला रहे हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ