कुशीनगर: गन्ना पर्ची से परेशान  किसानों ने गन्ना तौल क्रय केंद्र पर किया विरोध प्रदर्शन 

कुशीनगर: गन्ना पर्ची से परेशान  किसानों ने गन्ना तौल क्रय केंद्र पर किया विरोध प्रदर्शन 

कुशीनगर: जनपद कुशीनगर में चीनी मिलों को पेराई सत्र शुरू हुवे करीब एक माह से अधिक हो गए है लेकिन क्षेत्र के अधिकांस किसानों को गन्ना की पर्ची समय से नही मिल रही है, पिपराइच चीनी मिल से जुड़े हुवे गावो के किसान पर्ची के लिए परेशान है, समय से पर्ची नही मिलने से परसौनी गावँ के नाराज किसानों ने शुक्रवार को गन्ना तौल क्रय केंद्र में ही विरोध प्रदर्शन किया,


उनका कहना है कि गन्ना पड़ताल के दौरान मिल के द्वारा अधिकृत कर्मचारियों की ओर से की गई गड़बड़ी का खामियाजा अब किसान भुगत रहे है, छोटे किसान गन्ना गिराकर गेहू की बोआई करते है पर समय से पर्ची न मिल पाने के कारण इस बार तिलहन व गेहू की फसलो की बोआई समय से नही हो पाई है, अनेको जगह शिकायत करने के बाद भी सम्बन्धित विभाग या मिल का कोई भी कर्मचारी मौके पर नही आता है और इस क्रय केन्द्र को छोटा क्रय केन्द्र कहकर उपेक्षा की जा रही है, क्रय केन्द्र पर गन्ना लदी गाड़िया भी 4 या 5 दिनों बाद ही तौल होने के बाद खाली हो पा रही है जिसके चलते गाड़ी मालिको व किसानों के बीच कई बार झड़प भी हो जा रही है, इन्ही सभी समस्याओं को लेकर पिपराइच चीनी मिल के खिलाफ क्षेत्र के किसानों में आक्रोश व्याप्त है,परसौनी गावँ निवासी अभिषेक मल्ल के अनुसार इनका इक्कीस ट्राली पर्ची का कैलेंडर जारी हुवा है पर आज तक तीन पर्ची मिला है, खेतो में खड़े गन्ने गिरने का इन्तेजार कर रहे है, इसी गावँ निवासी ग्राम प्रधान कन्हैया चौरसिया के अनुसार अठ्ठाइस ट्राली गन्ने का कैलेंडर जारी करके अभी तक मात्र पांच पर्ची दिया गया है,


कर्मचारी के अनुसार कैलेंडर के हिसाब से ही किसानों की पर्ची जारी किया जा रहा है फिर भी जनहित में किसानों की समस्याओ का अतिशीघ्र समाधान करा दिया जायेगा


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ