थाना लालगंज पुलिस के हत्थे चढे अन्तर्जनपदीय शातिर चोरो का गिरोह

थाना लालगंज पुलिस के हत्थे चढे अन्तर्जनपदीय शातिर चोरो का गिरोह


पुलिस अधीक्षक बस्ती  हेमराज मीना के कुशल निर्देशन के क्रम में , अपर पुलिस अधीक्षक  पंकज  के पर्यवेक्षण एंव  क्षेत्राधिकारी रूधौली  जनार्दन दूबे के नेतृत्व  में अपराध एंव अपराधियो पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 25.11.19  की रात्रि थानाध्यक्ष लालगंज संजय कुमार व उनकी टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर ग्राम सेमरा डाडी के पास स्थित बाग में चार अभियुक्तगण को चोरी की योजना  बनाते समय चोरी के सामान आला नकब तमन्चा व चाकू आदि के साथ गिरफ्तार किया गया । 


गिरफ्तार अभियुक्त का  विवरण-


1.साजिद अली पुत्र मुंशी साकिन उचेहरा थाना दुधारा जनपद संतकबीर नगर
2. शेरे आलम पुत्र पंजाबी साकिन  उचेहरा थाना दुधारा जनपद संतकबीर नगर
3.चिथारू पुत्र दीदरा  निवासी उचेहरा थाना दुधारा जनपद संतकबीर नगर 
4.मदालू पुत्र श्यामलाल निवासी अमोढ़वा थाना लालगंज जनपद बस्ती


बरामदगी का विवरण


एक अदद तमन्चा 315 बोर मय दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर ,एक अदद चाकू ,दो अदद आला नकब सबरी, एक अदद पेचकस, एक अदद हथौड़ा  व चार अदद प्लास्टिक की टार्च । 


पूछताछ का विवरण


पूछताछ में अभियुक्तगणो द्वारा बताया गया कि  हम लोग अपने जनपद व आसपास के जनपदो में  दिन में घूम फिरकर माँगते खाते व रैकी करते रहते है जो घर सुनसान जगह या घर में कोई नही रहता है  मौका पाकर उस घर में हम लोग चोरी कर लेते है । हम लोग जानवर भी चुराते है ,हम लोग यह कार्य अपने भौतिक सुख के लिए करते है । आज बीती रात्रि हम लोग ग्राम सेमरा डाडी में चोरी करने की नियत से गांव के पास स्थित बाग में बैठकर चोरी की योजना बना रहे थे कि पुलिस वालो ने पकड लिया । 
 उक्त अभियुक्तगण  के विरूद्ध थाना लालगंज में पंजीकृत अभियोगो का विवरण  -
 1.मु0अ0सं0 314/19 धारा 401 IPC 
2. मु0अ0सं0 315/19 धारा 3/25 Arms ACT 
3. मु0अ0सं0 316/19 धारा 4/25 Arms ACT 
का अभियोग पंजीकृत किया गया ।


अपराधिक इतिहास-
अभियुक्त गण 


1.मु0अ0सं0 314/19 धारा 401 IPC 
अभियुक्त -1.साजिद अली पुत्र मुंशी साकिन उचेहरा थाना दुधारा जनपद संतकबीर नगर
              2. शेरे आलम पुत्र पंजाबी साकिन  उचेहरा थाना दुधारा जनपद संतकबीर नगर
              3.चिथारू पुत्र दीदरा  निवासी उचेहरा थाना दुधारा जनपद संतकबीर नगर 
              4.मदालू पुत्र श्यामलाल निवासी अमोढ़वा थाना लालगंज जनपद बस्ती
2. मु0अ0सं0 315/19 धारा 3/25 Arms ACT 
अभियुक्त -साजिद अली पुत्र मुंशी साकिन उचेहरा थाना दुधारा जनपद संतकबीर नगर
3. मु0अ0सं0 316/19 धारा 4/25 Arms ACT 
  अभियुक्त -शेरे आलम पुत्र पंजाबी साकिन  उचेहरा थाना दुधारा जनपद संतकबीर नगर
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम का विवरण
1. थानाध्यक्ष लालगंज संजय कुमार 
2. उ0नि0  रामगती ,उ0नि0   मुनीन्द्र त्रिपाठी
3. हे0का0 प्रारध्वज प्रताप सिंह  
4. का0 सुर्यनाथ यादव,का0 दीनानाथ,का0 धन्नु कुमार यादव ,का0 पंकज कुमार सिंह  ,का0 अरविन्द यादव , का0 राजू यादव थाना लालगंज जनपद बस्ती 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ