पूर्व प्रधान की सनसनीखेज लूट सहित हत्या में अन्तर्जनपदीय 10 हजार रूपये का ईनामी शातिर लूटेरा/हत्यारा गिरफ्तार  

पूर्व प्रधान की सनसनीखेज लूट सहित हत्या में अन्तर्जनपदीय 10 हजार रूपये का ईनामी शातिर लूटेरा/हत्यारा गिरफ्तार  

जनपद बागपत में दिनांक 20.08.19 को थाना बिनौली पर वादिया पुष्पा देवी पत्नी ऋषि प्रताप राणा निवासी धनौरा सिल्वर नगर थाना बिनौली जनपद बागपत ने लिखित सूचना दी कि उसके पति ऋषि प्रताप राणा पूर्व प्रधान पुत्र स्व0  रामनिवास राणा समय सायं करीब 05:0 बजे मोटरसाईकिल से बाजार घनौरा सिल्वरनगर गये व अपनी लाईसेन्सी रिवाल्वर भी साथ लिये हुए थे, बाजार मे मोटरसाईकिल सवार अज्ञात बदमाशों द्वारा दिन-दहाडे अंधाधुध गोलियां बरसाकर उसके पति ऋषि प्रताप राणा की हत्या कर दी। तथा उसकी लाईसेन्सी रिवाल्वर को लूट कर ले गये। इस सूूचना पर थाना बिनौली पर मु0अ0सं0 184/19 धारा 394, 302 भादवि बनाम अज्ञात बदमाशों के विरूद्व पंजीकृत किया गया था।


पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही


 पुलिस अधीक्षक बागपत व अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एवं क्षेत्राधिकारी बागपत के पर्यवेक्षण में थाना बिनौली पुलिस द्वारा अपराधियों के विरूद्व चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान विवेचना व 
प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 24.11.19 को मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम जौहडी होटल के पास से उपरोक्त मुकदमें में लूट व हत्या में संलिप्त अन्तर्जनपदीय 10 हजार रूपये के ईनामी अभियुक्त मोनू कश्यप पुत्र सत्यपाल 
सिंह निवासी ग्राम लूम्ब थाना छपरौली जनपद बागपत को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एक पिस्टल 32 बोर मय 02 जिंदा कारतूस नाजायज बरामद की गई है। 
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त मोनू कश्यप उपरोक्त के तीन साथी 1-आशीष उर्फ मोजी पुत्र यशपाल निवासी घनौरा सिल्वरनगर थाना बिनौली जनपद बागपत, 2-सुमित उर्फ भोला पुत्र रामबीर निवासी अगरौला थाना ट्रौनिका सिटी जनपद गाजियाबाद, 3-मोनू पुत्र कैलाश निवासी ग्राम एलम थाना कांधला जनपद शामली को दिनांक 12.10.19 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अभियुक्त के विरूद्व थाना बिनौली पर विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त की गिरफ्तारी पर  पुलिस अधीक्षक  बागपत की तरफ से 10 हजार रूपये के ईनाम घोषित था। अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है। अभियुक्त के विरूद्व जनपद बागपत, जनपद सोनीपत हरियाणा व जनपद गाजियाबाद में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, गैंगस्टर व चोरी सहित 14 अभियोग पंजीकृत है।
पूछताछ पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि सोहनवीर निवासी धनौरा सिल्वर नगर के कहने पर दिनांक 20.08.19 को ग्राम घनौरा सिल्वर नगर बाजार मे 
दिन-दहाडे अपने साथियो के साथ मिलकर पूर्व प्रधान ऋषि प्रताप राणा निवासी घनौरा सिल्वर नगर की हत्या व उसकी लाईसेन्सी रिवाल्वर लूट करना स्वीकार किया हैै।


गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता


1-मोनू कश्यप पुत्र सत्यपाल सिंह निवासी ग्राम लूम्ब थाना छपरौली जनपद बागपत।


बरामदगी


1-घटना मेें प्रयुक्त आलाकत्ल एक पिस्टल 32 बोर मय 02 जिंदा कारतूस।


गिरफ्तार अभियुक्त ''मोनू कश्यप'' का अपराधिक इतिहास
1-मु0अ0सं0 296/2013 
 147,452,354,341,323,504,506 भादवि थाना छपरौली जनपद बागपत।
2-मु0अ0सं0 359/2016 धारा 379, 411, भादवि थाना लोनी बार्डर जनपद गाजियाबाद।
3-मु0अ0सं0 582/2017 धारा 392, 506 भादवि थाना छपरौली जनपद बागपत।
4-मु0अ0सं0 584/2017 धारा 307,392,411,504,506 भादवि थाना छपरौली बागपत जनपद बागपत।
5-मु0अ0सं0 585/2017 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना छपरौली जनपद बागपत।
6-मु0अ0सं0 566/2017 धारा 392, 411 भादवि थाना दोघट जनपद बागपत।
7-मु0अ0सं0 498/2017 धारा 25/54/59 आर्म्स एक्ट थाना खरखौदा जनपद सोनीपत हरियाणा।
8-मु0अ0सं0 251/2018 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना बिनौली बागपत जनपद बागपत।
9-मु0अ0सं0 256/2018 धारा 323, 324, 504, 506 भादवि थाना खेकडा जनपद बागपत।
10-मु0अ0सं0 38/19 धारा 392, 411 भादवि थाना छपरौली जनपद बागपत।
11-मु0अ0सं0 93/2019 धारा 307 भादवि थाना छपरौली बागपत जनपद बागपत।
12-मु0अ0सं0 94/2019 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना छपरौली बागपत जनपद बागपत।
13-मु0अ0सं0 184/2019 धारा 394, 302, 411, 120बी, 34 भादवि थाना बिनौली जनपद बागपत।(10 हजार रूपये का ईनामी)
14-मु0अ0सं0 346/2019 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना बिनौली जनपद बागपत।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ