गोरखपुर में मुख्यमंत्री कई परियोजनाओं का शिलान्यास एवं करेंगे लोकार्पण 

गोरखपुर में मुख्यमंत्री कई परियोजनाओं का शिलान्यास एवं करेंगे लोकार्पण 


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 16 नवंबर को गोरखपुर आ सकते हैं। गोरखपुर में मुख्यमंत्री कई परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। नगर निगम के सदन भवन का शिलान्यास मुख्यमंत्री के हाथों होना है। इसके अलावा महानगर में कई अन्य परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया जाएगा।


पिपराइच चीनी मिल का करेंगे शुभारंभ


मुख्यमंत्री पिपराइच चीनी मिल का लोकार्पण एवं नए पेराई सत्र का शुभारंभ करेंगे। वह 16 नवंबर को गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे। 17 नवंबर को लखनऊ के लिए प्रस्थान कर सकते हैं।


तैयारियों में जुटा प्रशासन


हालांकि अभी तक उनका कोई आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। लेकिन प्रशासन उनके आगमन की तैयारियों में जुटा है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ