बिहार: घोड़े पर सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े पूर्व मुखिया की हत्या 

बिहार: घोड़े पर सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े पूर्व मुखिया की हत्या 


दरभंगा में घोड़े पर सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े सहरसा के पूर्व मुखिया की हत्या कर दी। घटना जिले के तिलकेश्वर ओपी क्षेत्र के सुखरित घोरा गांव की है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 


बताया जा रहा है कि जिले के तिलकेश्वर ओपी क्षेत्र के सुखरित घोरा गांव में ट्रैक्टर से खेत जोत रहे पूर्व मुखिया को घुड़सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। लोगों ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन, बदमाश अपना घोड़ा छोड़कर फरार हो गए। मृतक की शिनाख्त सीमावर्ती क्षेत्र सहरसा जिले के महिषी थाना स्थित घोघसम गांव निवासी और पूर्व मुखिया सत्तो यादव के रुप में की गई है।मृतक का पुत्र काजल यादव सहरसा जिले का कुख्यात अपराधी बताया जा रहा है। हत्या किसने की है और क्यों की यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने  बदमाशों का घोड़ा पुलिस के हवाले कर दिया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ