स्वच्छ भारत अभियान को साकार करने में स्वयं पहल करें तथा आस पड़ोस के लोगों को भी जागरूक करें: जिलाधिकारी

स्वच्छ भारत अभियान को साकार करने में स्वयं पहल करें तथा आस पड़ोस के लोगों को भी जागरूक करें: जिलाधिकारी


कुशीनगर : महात्मा गांधी जयन्ती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर षास्त्री जी की जयन्ती के अवसर पर आज प्रातः 8.00 बजे कलेक्ट्रेट भवन पर जिलाधिकारी डा0 ण8ल कुमार सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण कार्यक्रम के पश्चात सभी अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा सामूहिक राष्ट्रगान का गायन किया गया। ध्वजारोहण के कार्यक्रम के अवसर पर आकांछा समिति की अध्यक्ष/जिलाधिकारी की पत्नी ममता सिंह, अपर जिलाधिकारी विंध्यवासिनी राय, अपर  उपजिलाधिकारी कोमल यादव, वरिष्ठ कोषाधिकारी रईस अहमद सहित  कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे,।


ध्वजारोहण कार्यक्रम के पष्चात कलेक्ट्रेट सभागार में दो महान विभूतियों महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर षास्त्री जी के चित्र पर जिलाधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी विंध्यवासिनी राय, वरिष्ठ कोषाधिकारी रईस अहमद,अपर उपजिलधिकारी कोमल यादव द्वारा माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारियों द्वारा भी दोनों महान विभूतियों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में बापू की धुन का गायन कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा सामूहिक गायन प्रस्तुत किया गया।


इसी क्रम में जिलाधिकारी श्री सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज हम सभी लोग भारत देश के महान विभूतियों का जन्म दिन मना रहे हैं। उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी जी ने  सत्य व अहिंसा का मार्ग अपनाकर भारत देश को आजाद कराया था। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी लोगों को गांधी जी के बताये हुए रास्ते पर चलकर देश की सेवा करना चाहिए। उन्होंने सत्य का मार्ग अपनाकर देष को आजाद कराया। सभी लोगों को अच्छे कर्म करने का प्रयास करना चाहिए। महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर षास्त्री जी के आदर्षां को अपनाकर हमें अच्छे कर्म करना चाहिए। जिलाधिकारी  ने कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुये कहा कि गांधी जी ने प्रारम्भिक काल से ही भारतीय संस्कृति व आदर्शों पर चल कर व अपने जीवन मे प्रयोग कर आने वाली पीढ़ी को संदेश दिया कि सत्य के मार्ग पर चल कर ही व्यक्ति महान बन सकता है, आज पूरे विश्व मे गांधी जयंती मनाई जा रही है सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चल कर उन्होंने देश को आजादी दिलाई, हमे भी उनके पद चिन्हों पर चल कर उनके सपनों को साकार करना है,साथ ही उनके सिद्धान्तों पर अमल करते हुए सरकार द्वारा जन कल्याणकारी/विकास सम्बंधित सभी  योजनाओं को धरातल पर उतार कर साकार करें यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी, उन्होंने सभी जनपद वासियों से अपील किया कि स्वच्छ भारत अभियान को साकार करने में स्वयं पहल करें तथा आस पड़ोस के लोगों को भी जागरूक करें।
 
अपर जिलाधिकारी विंध्यवासिनी राय ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुये कहा कि हम सब संकल्प करें कि दोनो महान विभूतियों के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यक्ता है। हिंसा से समस्या उत्पन्न होती है, अहिंसा से समाधान होता है। उन्होंने सभी से अपील किया कि प्लास्टिक को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित हेतु सभी का सहयोग आवश्यक है इस लिये जब भी घर से बाहर निकले कपड़े का झोला साथ मे अवश्य रखे।
       इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित गोष्ठी कार्यक्रम अंतर्गत अनीस सोनी द्वारा भजन/, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, पड़रौना स्थित फैजुल उलूम मदरसे के प्रबंधक हाफिज ताहिर द्वारा भी सभा को सम्बोधित कर भारतीय संस्कृति को बचाने व आने वाली नस्ल को सही मार्ग दर्शन हेतु जोर दिया गया।
       कार्यक्रम का संचालन जे0ए0 बाबू श्री ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा सम्पन्न कराया गया।
 इस अवसर पर महात्मा वुध स्थली कुशीनगर के श्री भंते जी सहित मुख्य चिकित्सा अधिकारी व  कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी/कर्मचारीभी उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ