महराजगंज: प्रेमी ने शादी से किया इनकार तो महिला ने भिजवाया जेल

महराजगंज: प्रेमी ने शादी से किया इनकार तो महिला ने भिजवाया जेल

महराजगंज के चौक क्षेत्र की एक महिला से जब उसके प्रेमी ने शादी से इनकार किया तो वह उसके घर पहुंच गई। पांच दिनों तक डटी रही और इस दौरान काफी पंचायत के बाद भी जब प्रेमी शादी के लिए राजी नहीं हुआ तो दो बच्चों की मां इस महिला ने उसके खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने दुराचार सहित कई मामलों में केस दर्ज कर उसे आरोपी को जेल भेज दिया है।इस महिला का पड़ोस के ही एक युवक से प्रेम हो गया। इसकी जानकारी महिला के ससुरालियों को हुई तो उसे घर से निकाल दिया। फिर महिला अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और शादी की जिद पर पांच दिनों तक अड़ी रही। इसके बाद भी उसका प्रेमी शादी के लिए राजी नहीं हुआ। दूसरी ओर आरोपी के परिजन महिला पर उसे फंसाने का आरोप लगाने लगे।


इसके बाद महिला ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। इस संबंध में चौक एसओ रामसहाय चौहान का कहना है कि महिला की तहरीर पर आरोपी जितेन्द्र के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ