कुशीनगर: पुलिस के समान ड्यूटी से हटाए गए होमगार्ड के जवानों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के बाद डीएम को सौंपा ज्ञापन 

कुशीनगर: पुलिस के समान ड्यूटी से हटाए गए होमगार्ड के जवानों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के बाद डीएम को सौंपा ज्ञापन 

कुशीनगर: पुलिस के समान ड्यूटी से हटाए गए होमगार्ड के जवानों ने बृहस्पतिवार को रविंद्र नगर पुलिस चौकी से कलेक्ट्रेट तक मार्च किया। कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के बाद डीएम को ज्ञापन सौंपा।बृहस्पतिवार की दोपहर में होमगार्ड जवान रविंद्रनगर पुलिस चौकी के पास एकत्र हुए। इसके बाद मांगों के पक्ष में नारेबाजी व प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन कर रहे होमगार्ड के जवानों ने कहा कि एक तरफ भाजपा की सरकार सबका साथ सबका विकास की बात करती है। वहीं दूसरी तरफ एक झटके में प्रदेश के हजारों होमगार्डों के परिवार को पुन: भुखमरी की राह पर छोड़ दिया है। कुशीनगर जिले के भी करीब 544 होमगार्ड बेरोजगार हो गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेताया कि यदि उन्हें तत्काल ड्यूटी पर वापस नहीं लिया गया तो अनिश्चित कालीन आंदोलन करेंगे। होमगार्डों ने मांगों को पूरा करने के संबंध में सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम डॉक्टर अनिल कुमार सिंह को सौंपा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ