कुशीनगर: कच्ची शराब की बिक्री नहीं रोकने पर महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास 

कुशीनगर: कच्ची शराब की बिक्री नहीं रोकने पर महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास 

 


                    ‌‌‌‌‌‌               काल्पनिक फोटो


कुशीनगर: कच्ची शराब की बिक्री रोकने के लिए नेबुआनौरंगिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर उर्फ कुर्मीपट्टी गांव के डाड़ टोला की महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। पियक्कड़ों की संगत में पड़कर बेटे के आए दिन घर में उत्पात मचाने और शिकायत के बाद भी पुलिस की उदासीनता से क्षुब्ध महिला बृहस्पतिवार को लकड़ी,गोइठा व केरोसिन का गैलन लेकर गांव के चौराहे पर पहुंच गई। उसकी मनोदशा भांपकर आसपास के लोगों ने समझा बुझाकर उसे शांत कराया।डाड़ टोला की महिला ने बताया कि गांव में कच्ची शराब की बिक्री से अगल-बगल के लोग प्रभावित हैं। उनका लड़का भी पियक्कड़ों की संगत में पड़ गया है। इसके चलते वह बीमार रहता है। महिला ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। गांव का माहौल दिन प्रतिदिन खराब होता जा रहा है। चौराहे पर मौजूद रहे लोगों के समझाने बुझाने पर महिला ने अपना निर्णय बदल दिया और लौट गई। इस संबंध में एसओ धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि महिला के आत्मदाह के प्रयास के जानकारी नहीं है। गांव में हर हाल में कच्ची शराब का धंधा बंद कराया जाएगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ