गोउशाला में 25 गो वंश की मौत से प्रशासन में मचा हङकंप

गोउशाला में 25 गो वंश की मौत से प्रशासन में मचा हङकंप


उत्तर प्रदेश् के बदायूं में कछला कस्बा की गो शाला में 25 गो वंश की मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां कहा कि कछला गोशाला में कुल 76 जानवर संरक्षित हैं। इनमें से 13 गाय, 7 बछिया और पांच सांड की रविवार देर शाम मौत हो गई।


गोवंशो को जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने की आशंका
आशंका है कि इनको चारा में जहरीला पदार्थ खिलाकर मारा गया है। महज एक घंटे में 25 गोवंशों की मौत से जिला प्रशासन में खलबली मची है। इस घटना के बाद जिलाधिकारी, नगर पंचायत अध्यक्ष, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी और पुलिस के बड़े अधिकारियों ने गोशाला का दौरा किया। गंगा किनारे श्मशान घाट के पास यह गोशाला बनी है। रविवार रात 8 बजे एकाएक पशु छटपटाने लगे और जमीन पर गिर गये।


बाजरे का हरा चारा ज्यादा मात्रा में खाने से गोवंशों की मौत-डॉक्टर
डॉक्टरों के अनुसार गायों ने बाजरे का हरा चारा ज्यादा मात्रा में खा लिया था, जिसके कारण गायों के शरीर मे नाइट्रोजन की मात्रा अधिक हो गयी, जिससे गायों की मौत हुई। फिलहाल गायों का इलाज जारी है और पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।


51 गोवंश को बचा लिया गया- डीएम 
जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि, आईवीआरआई बरेली के डॉक्टरों की टीम बीमार गायों का इलाज कर रही है। 51 गोवंश को बचा लिया गया है। कुल 22 गोवंश की मृत्यु हुई है। विस्तृत जानकारी डॉक्टरों की अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ