देवरिया: गैस सिलेंडर लिकेज से पूर्व प्रधान के मकान में लगी आग, लाइसेंसी बंदूक एवं 55 हजार नकदी समेत 4 लाख का सामान जलकर हुआ राख

देवरिया: गैस सिलेंडर लिकेज से पूर्व प्रधान के मकान में लगी आग, लाइसेंसी बंदूक एवं 55 हजार नकदी समेत 4 लाख का सामान जलकर हुआ राख

देवरिया: गैस सिलेंडर में लिकेज से शुक्रवार सुबह गौरीबाजार के मठियामाफी के पूर्व प्रधान के मकान में आग लग गई। इस घटना में कमरे में रखी लाइसेंसी बंदूक और 55 हजार नकदी समेत 4 लाख का सामान जल गया। भोजन पका रही प्रधान की पत्नी ने भाग कर जान बचाई। आसपास के ग्रामीणों ने अथक प्रयास से आग पर काबू पाया।


गौरीबाजार के मठियामाफी के पूर्व प्रधान राघवेन्द्र यादव की पत्नी चंपा देवी शुक्रवार सुबह नौ बजे कमरे में गैस चुल्हे पर भोजन बना रही थी। इसी दौरान गैस सिलेंडर में लिगेज से आग पकड़ लिया। देखते ही देखते आग पूरे कमरे में पकड़ लिया। भोजन बना रही पूर्व प्रधान चंपा देवी शोर मचाते हुए बाहर भाग कर जान बचाई। कमरे में रखा बारह बोर की लाइसेंसी बंदूक,कुछ कारतूस, लाइसेंस के कागजात,पति-पत्नी के 55 हजार नकदी,टीवी, बाक्सों में रखे मंहगे कपड़े,जेवर,बैंक के पासबुक, जमीन के बैनामे की मूल स्टंप पेपर,दो चौकियां,बच्चों के सर्टिफिकेट समेत चार लाख का सामान जल कर राख हो गया। उठती आग की लपटों को देख ग्रामीण आग बुझाने की हिम्मत नही जुटा पा रहे थे। पूर्व प्रधान के अनुसार डायल 100 पुलिस व फायर ब्रिगेड को कई बार फोन मिलाया,परन्तु नही मिला। ग्रामीणों ने साहस दिखा आग पर काबू पाया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ