सिएम योगी ने अम्बेडकरनगर में 235 करोड़ रुपए से अधिक परियोजनाओं का किया लोकार्पण 

सिएम योगी ने अम्बेडकरनगर में 235 करोड़ रुपए से अधिक परियोजनाओं का किया लोकार्पण 


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अम्बेडकरनगर में हैंं। योगी 12:50 बजे हेलीकॉप्टर से उतर कर जलालपुर शहर के नरेंद्र देव इंटर कालेज के मैदान के मंच पर पहुंचे और करीब 235 करोड़ रुपए से अधिक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास और विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को को लाभान्वित करने के बाद सभा को सम्बोधित कर रहे हैं। मंच पर योगी कैबिनेट के साथी बृजेश पाठक, गिरीश यादव के कई वर्तमान और पूर्व सांसद एवं विधायक मौजूद है।


बतौर मुख्यमंत्री आज पांचवी बार अम्बेडकरनगर आ रहे हैं  योगी
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिले से पुराना नाता रहा है। सांसद के तौर पर अनगिनत बार जिले में आ चुके मुख्यमंत्री शनिवार को जिले के दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के तौर पर योगी का अम्बेडकरनगर जनपद का यह पांचवा दौरा होगा। 
इसके पूर्व योगी एक बार जहां मुख्यमंत्री के तौर पर पीडि़तों की मदद करने आए थे। वहीं तीन बार का लोकसभा चुनाव के दौरान चुनावी सभा करने आए थे। गैर चुनाव की रैली और सभा के साथ लोकार्पण/शिलान्यास करने योगी पहली बार शनिवार को जलालपुर में आएंगे। 


सवा दो घण्टे का है सीएम का कायर्क्रम


मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अम्बेडकरनगर का दौरा सवा दो घंटे का होगा।  मुख्यमंत्री विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और कई शिलान्यास करने के साथ ही योजनाओं के लाभार्थियों में प्रमाण पत्र  और सभा के साथ इसके लिए सीएम का एक घंटा निर्धारित है। वहीं मुख्यमंत्री का करीब एक घंटे का समय पार्टी पदाधिकारियों और पार्टी कोर ग्रुप की बैठक में भी देंगे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ