प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमित शाह ने ऐतिहासिक भूल सुधारी: शेखावत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमित शाह ने ऐतिहासिक भूल सुधारी: शेखावत

                                                          


केन्द्रीय जल मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह ने धारा 370 हटाकर ऐतिहासिक भूल का सुधार किया है। उन्होंने यह बात रविवार को कैंट विधान सभा क्षेत्र में बीजेपी की ओर से आयोजित जन जागरण सभा में कही। सभा अवध अस्पताल चौराहे पर हुई। केन्द्रीय मंत्री श्री शेखावत ने कहा कि टुकड़े टुकडे गैंग की ओर से देश में भ्रम फैलाने के जवाब में यह राष्ट्रीय एकता जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। देश के लोग जिस सपने को लेकर जी रहे थे कि हमारे देश में एक निशान एक विधान हो, आज वह पूरा हो गया है। जो लोग नारे लगाकर जीते चले आ रहे थे ''जहां हुये बलिदान मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है'' वह स्वर्णिम दिन 5 अगस्त को आया। सभा को महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, पूर्व मंत्री व सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी ने भी सम्बोधित किया इस मौके पर महामंत्री पुष्कर शुक्ला, राम अवतार कनौजिया, उपाध्यक्ष अनुराग मिश्रा अन्नू, टिंकू सोनकर, नीरज कटियार सहित बड़ी संख्या में कैण्ट विधानसभा के कार्यकर्ता उपिस्थत थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ