कुशीनगर: बीते दिनों हत्या के आरोपी को  पुलिस ने  गिरफ्तार

कुशीनगर: बीते दिनों हत्या के आरोपी को  पुलिस ने  गिरफ्तार


Kushinagr: जिले के  पुलिस अधीक्षक  विनोद कुमार मिश्रा  के कुशल निर्देशन में अपराधी  सदमे में है हां कर जान बचाना टेढ़ी खीर है बीते दिनों  हत्या के आरोपी  को  पुलिस ने  गिरफ्तार कर जेल भेज दिया  मिली खबर के मुताबिक रामप्रवेश मुशहर पुत्र स्व0 कैलाश निवासी लक्ष्मीपुर मुशहर पट्टी थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर ने सूचना दिया कि मेरी बहन उषा की शादी सुरेन्द्र मुशहर पुत्र बसन्त मुहशर सा0 छितौनी टोला नरकहवा थाना हनुमानगंज जनपद कुशीनगर के साथ हुयी थी। लगभग एक माह पहले किसी बात को लेकर मेरी बहन उषा व उसके पति सुरेन्द्र मुशहर के बीच झगड़ा हुआ था तभी से मेरी बहन उषा हमारे घर लक्ष्मीपुर मुशहर पट्टी मायके में आकर रह रही थी। उसका पति सुरेन्द्र मुशहर 10 दिन से उसको ले जाने के लिए हमारे घर आ जा रहा था। मेरी बहन उसके साथ जाने से मना कर रही थी। दिनांक 15.09.2019 की रात्रि में समय 04.00 AM बजे सुरेन्द्र मुशहर नें मेरी बहन उषा के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दिया और भाग गया।जिसके सम्बन्ध में थाना कुबेरस्थान पर मु0अ0सं0 199/19 धारा 302 भादवि पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर व अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 16.09.2019 को अभियुक्त सुरेन्द्र मुशहर पुत्र बसन्त मुशहर सा0 छितौनी टोला नरकहवा थाना हनुमानगंज जनपद कुशीनगर उम्र 42 वर्ष को समय 09.00 बजे पनसारा इनार सेमराहर्दो चौराहा थाना कुबेरस्थान से स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त सुरेन्द्र मुशहर की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एक अदद टांगा/कुल्हाडी (बेंट मय फल) बरामद किया गया है।


आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है


गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-.सुरेन्द्र मुशहर पुत्र बसन्त मुशहर सा0 छितौनी टोला नरकहवा थाना हनुमानगंज जनपद कुशीनगर उम्र 42 वर्ष।
बरामदगी आलाकत्ल–एक अदद कुल्हाडी/टांगा (बेंट मय फल) गिरफ्तार करने वाली टीम-,SHO श्री रामकृष्ण यादव थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर। ,उ0नि रामप्यारे सिंह यादव थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर।  ,उ0नि0 आहुत कुमार यादव थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर।, हे0का0 लल्लन यादव थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ