विधानसभा उपचुनाव : सपा की राह हुई आसान, शिवपाल ने अखिलेश के लिए खोला जीत का रास्ता !

विधानसभा उपचुनाव : सपा की राह हुई आसान, शिवपाल ने अखिलेश के लिए खोला जीत का रास्ता !


उत्तर प्रदेश : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव  ने एक बड़ा फैसला लेते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश में आगामी 13 सीटों पर होने वाले उपचुनाव नहीं लड़ेगी। यूपी में होने वाले उपचुनाव से पार्टी खुद को दूर रखेगी। पार्टी अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का कहना है कि उपचुनाव लड़ने के बजाय हम 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम इसी के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने पर ध्यान देंगे। हालांकि, पार्टी पूरे राज्य में कई यूनिवर्सिटी और कॉलेज में होने वाले छात्रसंघ चुनाव लड़ेगी। ताकि युवाओं के बीच अपनी पैठ बढ़ा सके। पीएसपीएल युवाओं के बीच अपनी उपस्थिति बढ़ाना चाहती है।


शिवपाल यादव ने कहा है कि पार्टी ने सोचसमझ कर उपचुनाव न लड़ने का फैसला किया है। पार्टी का लक्ष्य आगामी विधानसभा चुनाव है. पार्टी कार्यकर्ता उस चुनाव के लिए तैयारियां अभी से करेंगे। बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा की 13 सीटें रिक्त हैं। इन पर अगले महीने विधानसभा उपचुनाव होने की संभावना है।
कानून व्यवस्था पर शिवपाल यादव का हल्ला बोल
बता दें कि शिवपाल पार्टी का संगठनात्कम ढांचा खड़ा करने के लिए लगाताक कई जिलों का दौरा कर रहे हैं। वहीं शुक्रवार को शिवपाल सिंह यादव की अगुवाई में हजरतगंज स्थित जीपीओ पार्क में गांधी प्रतिमा पर जोरदार प्रदर्शन किया। उनकी पुलिस के साथ तीखी नोंकझोक भी हुई। बेरिकेडिंग पार कर विधानसभा की तरफ बढ़ते कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में भी लिया। शिवपाल यादव ने सरकार को चेतावनी दी कि भ्रष्टाचार पर रोक लगाओ या सत्ता छोड़ो वरना जनता के सहयोग से सरकार को उखाड़ फेकेंगे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ