पति ने दो साल शोषण कर घर से निकाला तो भाइयों ने सामूहिक दुष्कर्म करना शुरू कर दिया,तंग हो महिला ने किया ये.. पढ़ें दर्दनाक कहानी

पति ने दो साल शोषण कर घर से निकाला तो भाइयों ने सामूहिक दुष्कर्म करना शुरू कर दिया,तंग हो महिला ने किया ये.. पढ़ें दर्दनाक कहानी


मेरठ (Agency): महज नौ साल की उम्र में उसने सारे सितम झेल लिए। घर में सौतेली मां एक-एक रोटी के लिए ताना देती थी। उम्र 18 को पार कर गई तो पिता ने लिसाड़ी गेट के इस्लामनगर के युवक से जबरन शादी कर दी। उसके बाद ससुरालियों के जुल्मो-सितम का शिकार हो गई। पति ने शादी के दो साल तक साथ रखने के बाद मायके भेज दिया।
महिला का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उत्पीड़न करता था। तब तक पीड़िता एक बच्चे को जन्म दे चुकी थी। दोबारा सौतेली मां और भाइयों के घर पहुंच गई। अब भाइयों ने सामूहिक दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। बच्चे समेत तेजाब से जलाने की कोशिश की।
सदर बाजार की एक कालोनी की रहने वाली महिला दो माह के बच्चे को गले से लगाकर सदर थाने पहुंची। महिला के चेहरे पर चोटों के निशान थे। थाने में बार-बार उल्टी कर रही थी। महिला के आरोप को सुनकर पुलिस भी हैरत में पड़ गई। उसने बताया कि सौतेले दो भाइयों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। हर रोज घर के अंदर घिनौना काम करते हैं। इसकी जानकारी सौतेली मां को भी है। विरोध करने पर बच्चे के साथ तेजाब से जलाने की कोशिश की।
महिला का आरोप है कि पुलिस ने तहरीर को फाड़ दिया। उसके बाद थाने में अपनी मर्जी से तहरीर लिखकर एनसीआर दर्ज कर ली। पुलिस की कार्रवाई से परेशान होकर महिला कप्तान के सामने पेश हो गई। एसएसपी ने महिला की हालत को देखकर तत्काल ही सदर बाजार पुलिस को दोबारा से मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।
महिला दोपहर को एक बजे फिर से सदर बाजार थाने पहुंच गई। पुलिस ने उसे शाम तक मुकदमा दर्ज करने का भरोसा दिलाया। तभी महिला थाने पर बैठ गई। उसकी हालत बिगड़ गई। दोबारा से उल्टी होने के बाद डाक्टर से उपचार कराया। महिला ने एफआइआर होने तक थाने से वापस लौटने से इन्कार कर दिया। तब आनन फानन में शाम तक एनसीआर को खत्म कर महिला की तहरीर पर दोबारा से सदर बाजार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
पति पहले ही घर से निकाल चुका है। भाई दुष्कर्म कर चुके। अब महिला दो माह के बच्चे को लेकर कहां जाए? हालांकि अभी पुलिस ने उसे पिता के पास ही छोड़ दिया है। एसओ विजय गुप्ता ने बताया कि महिला के पति को बुलाकर भी बातचीत की जाएगी, ताकि उसे ससुराल भेजा जा सके।
महिला की गोद में छोटा बच्चा है, उसकी हालत बिगड़ रही थी। सदर थाने को मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। थाना स्तर से मिली जानकारी में सामने आया कि मामला मारपीट का है। पुलिस सभी तथ्यों पर जांच कर कार्रवाई कर रही है।
अजय साहनी, एसएसपी


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ