नेपाल के रास्ते भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रही एक विदेशी महिला को सुरक्षा एजेंसियों ने किया गिरफ्तार

नेपाल के रास्ते भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रही एक विदेशी महिला को सुरक्षा एजेंसियों ने किया गिरफ्तार


स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूरा देश अलर्ट है और सुरक्षा एजेंसियां चौकन्ना। इसी का परिणाम रहा कि नेपाल के रास्ते भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रही एक विदेशी महिला को सुरक्षा एजेंसियों ने पकड़ लिया। उसके पास पर्याप्त वैध दस्तावेज नहीं होने के कारण गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह महिला नाइजीरियन नागरिक है। रक्सौल थानाध्यक्ष अभय कुमार ने कहा कि आव्रजन कार्यालय के अधिकारियों ने मंगलवार को उसे गिरफ्तार किया। उसके पास से पासपोर्ट बरामद किया गया है। जिस पर ओजे कंफर्ट चिनज़ नाम अंकित है। संदिग्ध विदेशी महिला के कागजातों की जांच के उपरांत एसएसबी महिला बटालियन ने उसकी तलाशी ली। हालांकि इस दौरान कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। उसके पास भारतीय वीजा नहीं था। इसलिए इसे अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।


प्राइज़ जानकारी के अनुसार 02 अगस्त 2019 को यह महिला दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरी थी। जब उसकी जांच की गई तो अवैध रूप से भारतीय वीजा प्राप्त करने का कारण उसे लौटा दिया गया था। इसके बाद वह नेपाल पहुंच गई और वहां के रास्ते भारत में प्रवेश करना चाह रही थी। वह‍ अवैध ढंग से भारत में क्यों दाखिल होना चाह‍ रही थी? इस बारे में विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां अलग- अलग पूछताछ कर रही हैं। खासकर स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले वह ऐसा कदम क्यों उठा रही थी, इस बारे में जानने की कोशिश की जा रही है। संभावना है कि एनआइए की टीम भी इससे पूछताछ करे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ