मायावती ने किया UP उप चुनाव की सभी सीटों पर लिए प्रत्याशियों का ऐलान

मायावती ने किया UP उप चुनाव की सभी सीटों पर लिए प्रत्याशियों का ऐलान


 उत्तर प्रदेश: मायावती को एक बार फिर से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है, बुधवार को हुई बसपा की राष्ट्रीय मीटिंग में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया। इसके अलावा बसपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।


यही नहीं पार्टी ने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान भी कर दिया है


बसपा ने आज लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में 13 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव अकेले लड़ने का ऐलान किया है। बसपा ने 13 में से 12 सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। बैठक में मायावती ने कहा कि हमें बैलेंस ऑफ़ पावर बनकर आगे बढ़ना है, सत्ता की मास्टर चाभी अपने हाथों में लिए बिना हमारे लोगों का हित और कल्याण संभव नहीं है।
इसमें हमीरपुर सीट- नौशाद अली, जैदपुर (बाराबंकी) – अखिलेश अम्बेडकर, मानिकपुर (चित्रकूट)- राज नारायण निराला, प्रतापगढ़- रणजीत सिंह पटेल, घोषी- कयूम अंसारी, बलहा (बहराइच)- रमेश गौतम, टुंडला- सुनील चित्तौड़, रामपुर सदर-जुबेर अहमद, एगलस-अभय कुमार, लखनऊ कैंट- अरुण द्विवेदी, गोविंद नगर (कानपुर)- देवी प्रसाद तिवारी। अंबेडकनगर की जलालपुर और सहारनपुर की गंगोह सीट पर प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ