अभिनेत्री अक्षरा ने पवन सिंह पर जड़े कैसे आरोप? कैसे हुआ प्यार, ब्रेकअप और FIR

अभिनेत्री अक्षरा ने पवन सिंह पर जड़े कैसे आरोप? कैसे हुआ प्यार, ब्रेकअप और FIR


भोजपुरी की हॉट एक्‍ट्रेस अक्षरा सिंह व भोजपुरी सुपर स्‍टार  पवन सिंह इन दिनों विवादों में हैं। मामला अक्षरा सिंह द्वारा पवन सिंह के खिलाफ मुंबई के मलाड स्थित मालवानी पुलिस स्टेशन में एफआइआर दर्ज कराने का है। अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर इंडस्‍ट्री से हटाने की कोशिश करने, सोशल मीडिया पर न्यूड फोटो अपलोड कर गालियां दिलवाने तथा हत्‍या की धमकी देने जैसे संगीन अरोप लगाए हैं। इस विवाद पर अब पवन सिंह ने कहा है कि वे सब बातों का जवाब नहीं देते हैं। भोजपुरी फिल्‍मों की इस हिट जोड़ी के  ब्रेक-अप के बाद हालात ऐसे बिगड़े कि बात एफआइआर तक पहुंच गई।
रील से रियल लाइफ तक हिट रही जोड़ी
पवन सिंह व अक्षरा सिंह हाल तक भोजपुरी फिल्मों की सफलता की गारंटी थे। दोनों ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। दर्शक दोनों की ऑन स्क्रीन केमेस्ट्री को बेहद पसंद करते रहे। दोनों के रोमांस के चर्चे भी खूब चले। दोनों की शादी को लेकर भी कयास लगाए जाते रहे। लेकिन एक दिन अचानक खबर आई कि पवन सिंह की शादी किसी अैर से हो रही है। इसके बाद अक्षरा व पवन से रिश्‍ते खराब होते चले गए।
ब्रेक-अप के बाद खराब होते गए रिश्‍ते
अक्षरा सिंह ने पवन सिंह से अपने ब्रेक-अप व उसके बाद खराब होते गए रिश्ते की कहानी सुनाई। बताया कि पवन सिंह ने पहले उनकी फिल्‍मों पर, फिर गानों पर रोक लगाने की कोशिश की। इसमें पूरी कामयाबी नहीं मिली तो धमकियां दी जाने लगीं। अक्षरा के अनुसार उनके फेस को दूसरे की न्यूड फोटो के साथ जोड़कर सोशल मीडिया पर बदनाम किया गया। अब तो बिहार आने पर हत्‍या की धमकी दी जा रही है। अक्षरा ने आरोप लगाया कि यह सब पवन सिंह और उनके भाई करवा रहे हैं।अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर यह आरोप भी लगाया कि पवन सिंह ने अपनी शादी के दिन उन्‍हें पटना के बोरिंग रोड स्थित एक घर में कैद करके रखा था कि कहीं वे उनकी शादी न रुकवा दे या सुसाइड न कर ले।
अब इंसाफ के लिए लड़ेंगीं अक्षरा
बहरहाल, अक्षरा ने अब इंसाफ के लिए लड़ाई का मन बना लिया है। उन्‍होंने पवन सिंह के खिलाफ मुंबई के मलाड स्थित मालवानी पुलिस स्टेशन में एफआइआर दर्ज करा दी है। अक्षरा ने एफअाइअार में फेसबुक का लिंक भी दिया है। अक्षरा ने बताया कि पुलिस ने दो दिनों का वक्त लिया है।
गिरफ्तार किए जा सकते पवन
अक्षरा सिंह ने पवन सिंह के खिलाफ आइपीसी की धारा 509 तथा आइटी एक्‍ट की धाराएं 66 (ए), 66 (ई) और 67 के तहत एफआइआर दर्ज कराई है। अारोप सिद्ध हुए तो आइटी एक्‍ट में उन्‍हें तीन साल या अधिक की सजा हो सकती है। कयास लगाये जा रहे हैं कि इस मामले में पवन सिंह गिरफ्तार किए जा सकते हैं।
पवन सिंह बोले: लगाने दीजिए आरोप
इस विवाद के बाद पवन सिंह को मीडिया ने जब पटना एयरपोर्ट पर पकड़ा, तब उन्‍होंने बचने की पूरी कोशिश की। बाद में केवल इतना कहा, ''जिसे जो आरोप लगाना है, लगाने दीजिए। मैं इन सब बातों पर जवाब नहीं देता हूं।'' इसके बाद पवन सिंह एयरपोर्ट से निकल गए। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ