प्रियंका चोपड़ा के सिगरेट वाले विवाद पर बहन परिणीति चोपड़ा ने कही ये बात

प्रियंका चोपड़ा के सिगरेट वाले विवाद पर बहन परिणीति चोपड़ा ने कही ये बात


कुछ दिनों पहले प्रियंका चोपड़ा का बर्थडे था और इसे सेलिब्रेट करने के लिए प्रियंका की मां मधु चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा मियामी गई थीं। इस दौरान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इतना ही नहीं, प्रियंका की एक और फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी जिससे बहुत बड़ा विवाद हुआ था। दरअसल, एक फोटो में प्रियंका सिगरेट पीते नजर आ रही थीं। इस तस्वीर पर लोगों ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दीं।हाल ही में जब परिणीति से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं इस सवाल के जवाब में कहना चाहूंगी कि मेरा कोई हक नहीं बनता है कि मैं इसका जवाब दूं, इसीलिए मैं चुप ही रहूंगी।' 


बता दें कि परिणीति ने खुद बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी


परिणीति की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो जल्द ही उनकी फिल्म जबरिया जोड़ी रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में हैं। दोनों इससे पहले फिल्म 'हंसी तो फंसी' में साथ काम कर चुके हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ