मायावती ने शिवपाल यादव की सपा से बढ़ती नजदीकी की चर्चा के बाद उठाया यह बड़ा कदम, 2 दिन पहले लिया गया फैसला बदला...

मायावती ने शिवपाल यादव की सपा से बढ़ती नजदीकी की चर्चा के बाद उठाया यह बड़ा कदम, 2 दिन पहले लिया गया फैसला बदला...


आगरा: शिवपाल यादव की समाजवादी पार्टी में वापसी की चर्चा के बाद मायावती ने अपनी रणनीति फिर बदल दी है। गठबंधन की हार के बाद सपा से दूरी बना चुकी मायावती ने दो दिन पहले संगठन में किये गये फेरबदल पर फिर विचार किया और इस बार बड़ा कदम उठाते हुए, नये लोगों को संगठन में अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
ये किया बदलाव
बसपा सुप्रीमों ने दो दिन पहले ही संगठन में बड़ा बदलावा करते हुये कॉर्डिनेटर सुनील चित्तोड़ और आगरा के जिलाध्यक्ष रवीन्द्र पारस को हटाकर उनकी जगह सत्य प्रकाश कर्दम को आगरा अलीगढ़ जोन इंचार्ज और और विक्रम सिंह को आगरा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी, लेकिन एक बार फिर बसपा सुप्रीमो अपना फैसला बदल लिया है। अब के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह को हटाकर संतोष आनंद को नियुक्त किया गया है, वहीं हेमंत प्रताप सिंह की जगह सत्य प्रकाश कर्दम को आगरा अलीगढ़ जोन इंचार्ज बनाया गया है।इन्हें मिली यहां की जिम्मेदारी बसपा अध्यक्ष मायावती ने आगरा अलीगढ़ जोन की कमान अब मथुरा निवासी सत्य प्रकाश कर्दम को दी है, वहीं हेमंत प्रताप सिंह को पद से हटा दिया गया है। आगरा ओर मथुरा मंडल इंचार्ज रवींद्र पारस के साथ ओपी बघेल और देवी सिंह जाटव को सौंपी गई है। अनिल भाटिया और दीपक पेंटर को फिरोजाबाद, मैनपुरी जिले का मंडल जोन इंचार्ज बनाया गया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ