कुशीनगर: बालिका सुरक्षा जागरुकता अभियान’  बालिकाओं को किया गया जागरुक

कुशीनगर: बालिका सुरक्षा जागरुकता अभियान’  बालिकाओं को किया गया जागरुक


 कुशीनगर जनपद में बालिकाओं  छात्राओं महिलाओं को जागरुक करने के उद्देश्य से चलाये जा रहे 'बालिका सुरक्षा जागरुकता अभियान' के क्रम में आज दिनांक 24.07.2019 पुलिस अधीक्षक कुशीनगर राजीव नारायण मिश्र के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के तहत जनपदीय पुलिस द्वारा कुल 02 विद्यालयों पर 300 से अधिक छात्राओं को जागरुक करते हुए महिला सुरक्षा व हेल्पलाइन नम्बर जैसे- डायल 100, महिला हेल्प लाइन 181 तथा 1090 के संबन्ध में विस्तृत रुप से जानकारी दी गयी।उल्लेखनीय है कि उक्त 'बालिका सुरक्षा जागरुकता अभियान' जनपद कुशीनगर के क्रमश: 1-पीएस स्कूल कुबेरस्थान कुशीनगर, 2-जवाहर नवोदय विद्यालय मिल्की रसूलपुर पड़रौना विद्यालयों में संचालित किया गया।
इसके अतिरिक्त जागरुकता संम्बन्धी प्रचार सामग्री जिसमें 1090 के पोस्टर, यूपी 100 के पोस्टर तथा 1090 के येलो कार्ड आदि शामिल है वितरित किये गये।


यातायात सुरक्षा अभियान के अन्तर्गत छात्रों को किया गया जागरुक


   आज दिनाँक 24/7/2019 को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी यातायात के नेतृत्व में t.s.i. कुशीनगर व समस्त यातायात टीम के साथ यातायात जागरूकता अभियान के क्रम में सुगान्ति देवी इंटरमीडिएट कॉलेज जटहाँ रोड पड़रौना कुशीनगर में प्रबन्धक दुग्विजय गुप्ता, प्रधानाचार्य सुरेश गुप्ता, हेमंत त्रिपाठी, अध्यापक शशि ,संगीता,सिद्धार्थ, कृष्णा आदि लोगो की उपस्थिति में बच्चों को यातायात नियमो के प्रति जागरूक किया गया साथ ही उनको प्रेरित किया गया कि वे अपने अभिभावकों को यातायात नियमों के बारे में बताए उन्हें जागरूक करें की वे वाहन चलाते समय मोबाइल से बात न करें, गति सीमा से अधिक गति से वाहन न चलाये, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का सदैव प्रयोग करे, तीन सवारी कदापि न बैठाये, चार पहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट अवश्य लगाये, नशे की हालत में वाहन कभी न चलाये तथा अन्य यातायात नियमों को पालन करने / कराने के लिए बच्चों को जन जागरूकता अभियान के रूप में इसे अपने जीवन का अहम हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया जिससे जनपद में हो रही सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके। साथ ही t.s.i.  द्वारा स्कूल के वाहनो की भी जांच की गई कि वे मानक के अनुरूप चल रही हैं कि नही उनमे फर्स्ट एड किट,  अग्निशमन यंत्र, बच्चों के बैठने की क्षमता इत्यादि की जांच की गयी, और चालकों  को यातायात नियमो के बारे में बताया गया तथा उन्हें वाहन को हमेशा नियत गति से चलाने की हिदायत दी गई


थाना जटहांबाजर पुलिस द्वारा 08 नफर अभियुक्तों धन्नजय 1-रवि प्रकाश चौबे पुत्र भृगुराशन चौबे साकिन मण्डेरा राय  थाना रामकोला जनपद कुशीनगर, 2-मुरारी पुत्र दिनेश साकिन अहिरौली बाजार थाना कसया जनपद कुशीनगर, 3-ताहिर अंसारी पुत्र शहिद साकिन मंशाछापर थाना जटहांबाजार कुशीनगर, 4-साहिल पुत्र अजीज अहमद साकिन गहिरा चौबे टोला थाना झंगहा जनपद गोरखपुर, 5-बकरुद्दीन अली पुत्र अतीउल्लाह साकिन मोतीराम अड्डा थाना झगहां जनपद गोरखपुर, 6-मैनुद्दीन पुत्र सैफुल्लाह साकिन कुरमौल थाना को0 पड़रौना जनपद कुशीनगर, 7-सैमुल्लाह पुत्र इनायत, 8-क्यामुद्दीन पुत्र नगीना, 9-जोसे इस्लाम पुत्र अली हुसैन, 10-जाकिर पुत्र इस्माइल, 11-जाविर पुत्र मोतिन, 12-हदीश पुत्र दोषमिया साकिनान नन्दलाल छपरा साकिन जटहां बाजार जनपद को गिरफ्तार कर उनके कब्जे 06 अदद पिकअप वाहन से तस्करी कर ले जाये जा रही 26 राशि भैंस व 02 राशि बछड़ा बरामद करते हुए मु0अ0सं0 84/19 धारा 11 पशु क्रुरता अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही हैं



  थाना तरयासुजान पुलिस द्वारा 01 नफर वांछित अभियुक्त क्यामुद्दीन पुत्र अलुद्दीन साकिन सलेमगढ़ थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर को संबन्धित मु0अ0सं0 125/19 धारा 363,366,376 IPC व ¾ पाक्सो एक्ट अन्तर्गत गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही


जनपद कुशीनगर के विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा 19 नफर अभियुक्तों को शान्ति भंग में गिरफ्तार कर धारा 151 सीआरपीसी के अन्तर्गत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।मोटर वाहन अधिनियम में की गयी कार्यवाही कुल-33  वाहन से शमन शुल्क- रु0-11400 ।वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी- (कुल- 01)पशु क्रुरता अधिनियम में की गयी कार्यवाही मु0-01, अभि0-12, बरामदगी- 26 राशि भैंस व 02 राशि बछड़ा। 



                                          


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ