जानें, क्या है BSP सुप्रीमो मायावती का मिशन 2022

जानें, क्या है BSP सुप्रीमो मायावती का मिशन 2022


बसपा सुप्रीमो मायावती ने मिशन 2022 को धार देने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। वह बसपा का मजबूत संगठन खड़ा करने जा रही हैं। इसके लिए प्रत्येक स्तर पर कमेटियां बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जोनल व्यवस्था के बाद अब जिला स्तर पर तीन-तीन सक्रिय सदस्यों की कमेटियां बनाने का निर्देश दिया गया है। यही कमेटी विधानसभा से लेकर बूथ स्तर तक संगठन का मजबूत आधार तैयार करे


संगठन मजबूत करने पर पूरा ध्यान


लोकसभा चुनाव में यूपी में बसपा नंबर दो की पार्टी बन कर उभरी है। उसके पास 10 सांसद हैं। मायावती लोकसभा चुनाव से उत्साहित हैं। इसीलिए आमतौर पर उप चुनाव न लड़ने वाली बसपा इस बार विधानसभा उप चुनाव पूरी मजबूती से लड़ने जा रही है। उप चुनाव से पहले बसपा कॉडर को पूरी तरह से मजबूत बनाने की तैयारी है। संगठन में पुराने लोगों को महत्व दिया जा रहा है। ऐसे कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी जा रही हैं जो नि:स्वार्थ भाव से पार्टी को आगे बढ़ने में सालों से लगे हुए हैं।


उप चुनाव पर पहले नजर


बसपा सुप्रीमो का विधानसभा उप चुनाव पर पूरा ध्यान है। वह उप चुनाव से पहले संगठन को मजबूत बनाने में लगी हुई हैं। वह चाहती हैं कि विधानसभा चुनाव 2022 से पहले होने वाले उप चुनाव को टेस्ट के रूप में लिया जाए। संगठन की कार्यप्रणाली का इसमें परीक्षण किया जाए। इसमें अगर कोई कमी रह जाती है तो उसे समय रहते ठीक कर लिया जाए। मायावती भाजपा के खिलाफ बसपा को सबसे मजबूत विकल्प मान रही हैं। उनका मानना है कि कांग्रेस और सपा से बसपा काफी मजबूत है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ