BJP विधायक की बेटी साक्षी की शादी में आया नया मोड़, पति को लेकर हुआ यह बङा खुलासा

BJP विधायक की बेटी साक्षी की शादी में आया नया मोड़, पति को लेकर हुआ यह बङा खुलासा


भाजपा विधायक की बेटी से शादी रचाने वाले अजितेश को लेकर सनसनीखेज खुलासा हुआ है। बिथरी विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल का कहना है कि अजितेश (अभि) की अक्टूबर 2016 में सगाई हो चुकी थी। उसकी दिसंबर में शादी होने वाली थी। सगाई में करीब सात लाख रुपये खर्च किये गये थे। इसके बाद अभि ने सगाई तोड़ दी। बाद में मेरी बेटी को अपने प्रेमजाल में फंसाया।


वीर सावरकर नगर के रहने वाले अजितेश ने चार जुलाई को विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी से शादी की थी। इसके बाद से दोनों बरेली से बाहर हैं। साक्षी ने खुद और अपने पति अभि व उसके परिवार को जान का खतरा बताते हुये दो वीडियो वायरल किये थे। इसके बाद शुक्रवार को एक टीवी चैनल के स्टूडिया में लाइव इंटरव्यू दिया। इसी दौरान खुलासा हुआ कि अभि की बड़ी बहन भोपाल में ब्याही है। वह इंजीनियर है। उसके माध्यम से 2016 में अभि का रिश्ता हेमंत नायक की बेटी पूनम के साथ तय हुआ था। दिसंबर में उनकी शादी होने वाली थी। इसकी तारीख तय हो गई थी। इसी दौरान अभि की मां का देहांत हो गया। जिसके बाद अभि ने रिश्ता तोड़ दिया था।


विधायक का दावा है कि ज्यादा दहेज मांगने की वजह से रिश्ता टूटा था। परंतु तब रिश्ता टूटने पर अभि कहता था कि मां का देहांत होने के कारण उसका मन खराब हो गया। इस वजह से उसने रिश्ता तोड़ दिया। बाद में वह साक्षी के संपर्क में आया। दरअसल, वह साक्षी के भाई के साथ उसे कालेज छोड़ने भी आता जाता था। उसका घर तक आना जाना और खाना पीना था। विधायक का कहना है कि सगाई टूटने के बाद ही अभि ने साक्षी को अपने प्रेमजाल में फंसाया।


बालीवुड से लेकर राजनीतिक तक सोशल मीडिया पर हंगामा


विधायक की बेटी को लेकर बालीवुड से लेकर राजनीति तक सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है। बालीवुड के निर्माता निर्देशक अनुराग कश्यप ने टवीट कर विधायक की बेटी को सुरक्षा देने को कहा था। इसके अलावा फेसबुक से लेकर टिवटर तक हंगामा मचा है। सोशल मीडिया पर ज्यादातर लोग साक्षी और अजितेश को निशाना बना रहे हैं। उनका कहना है कि दोनों ने गलत किया। अपने पिता का सिर नीचा किया। उनको सुरक्षा देने और सही कदम बताने वालों को भी सोशल मीडिया पर लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा कौन है जिसके आगे औलाद नहीं है। जिनके घर में बेटियां हैं। उनका हवाला देकर साक्षी और अजितेश के फोटो और वीडियो पर गुस्सा निकाल रहा है।


साक्षी-अजितेश पर करेंगे मानहानि: राणा


विधायक की बेटी साक्षी की ओर से लगाए गए गंभीर आरोपों को लेकर राजीव राणा ने कहा कि मेरे आशीष इंटर प्राइजेज आफिस में और घर में सीसीटीवी लगे हैं। मुझे घटना की जानकारी भी नहीं थी। अजितेश ने मेरे मोबाइल नंबर पर वीडियो भेजा। जिसमें मेरे द्वारा धमकी दिये जाने का आरोप था। उस वीडियो को मैंने विधायक जी को भेजा। मैसेज किया। जब मोबाइल पर कोई उत्तर नहीं मिला। इसके बाद उनके कार्यालय पर गया। वहां उनसे मैंने कहा कि इतनी बड़ी बात हो गई और आपने बताया नहीं। जिस पर विधायक ने कहा कि क्या बताते। मुझे उस दिन मामले की जानकारी हुई। मेरे ऊपर झूठा आरोप लगाकर मेरी छवि को बदनाम करने की कोशिश की गई है। मैं इस मामले में साक्षी और अजितेश पर मानहानि का केस करूंगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ