सपा में बहुत बड़े बदलाव की तैयारी,अखिलेश यादव इन बड़े नेताओं के कतरेंगे पर, इनको थमाएंगे यह बड़ी जिम्मेदारी

सपा में बहुत बड़े बदलाव की तैयारी,अखिलेश यादव इन बड़े नेताओं के कतरेंगे पर, इनको थमाएंगे यह बड़ी जिम्मेदारी


लखनऊ:अपना जन्मदिन मनाने विदेश गए सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जल्द लौटकर पार्टी में बड़ा फेरबदल कर सकते हैं। माना जा रहा है कि अखिलेश यादव विदेश से लौटकर जल्द ही जिलों तक संगठन में बड़ा बदलाव कर सकते हैं, जिसको लेकर पार्टी नेताअों के साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव विचार मंथन कर रहे हैं। पार्टी के सूत्रों के मुताबिक समाजवादी पार्टी हार से सबक लेते हुए अब अपने संगठन को मजबूद करने पर ध्यान देगी। साथ ही नए प्रदेश अध्यक्ष के अलावा संगठनों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा हो सकती है।लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं व नेताओं से मुलाकात कर अलग-अलग सीटों पर हार के कारणों पर चर्चा कर रहे हैं। बसपा के साथ गठबंधन करने से नफा नुकसाल दोनों का भी अलग-अलग फीडबैठ मिला।जानकारी हो कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों राजनीति से दूर होकर विदेश में छुट्टियां मना रहे हैं। वह हर साल अपने जन्मदिन के मौके पर परिवार संग विदेश जाकर मनाते हैं। एक जुलाई को अखिलेश यादव का 47वां जन्मदिन हैं। ऐसा माना जा रहा है कि परिवार समेत विदेश गए अखिलेश यादव जुलाई के पहले सप्ताह में वापस आ जाएंगे। इसी के बाद संगठन में बदलाव की प्रक्रिया शुरू होगी। ये बदलाव 12 सीटों पर होने वाले उपचुनावों से पहले कर लिए जाएंगे।
बदल सकते हैं सपा प्रदेश अध्यक्ष
लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद ऐसी अटकलें लगना शुरू हो गई थी कि प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की जगह किसी और नेता को प्रदेश में संगठन की बागडोर सौंपी जा सकती है। उत्तम को संगठन में कोई और दायित्व दिया जा सकता है। मोर्चों व प्रकोष्ठों में भी नए चेहरे सामने लाए जाएंगे। बदलाव का क्रम ऊपर से नीचे तक चलेगा। बहुत संभव है कि जिला इकाइयां भंग कर दी जाएं और जिलों में नए अध्यक्ष नामित किए जाएं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ