दूल्हे की उम्र देख भड़की दुल्हन, जानें फिर क्या हुआ ?

दूल्हे की उम्र देख भड़की दुल्हन, जानें फिर क्या हुआ ?


बिहार की राजधानी पटना के असपुरा स्थित सूर्य मंदिर प्रांगण में सोमवार की रात आयोजित शादी समारोह में उस समय अफरातफरी मच गई, जब मंडप में दोगुनी उम्र का दूल्हा देख दुल्हन भड़क उठी। उसने शादी से साफ इनकार कर दिया। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला सलटया गया। बगैर शादी के दूल्हे के साथ बारात लौट गई।हुआ यूं कि असपुरा गांव निवासी केश्वर साव के पुत्र बुलबुल की शादी दतियाना गांव मे तय हुई थी। बताया गया है कि लड़के को देखे बगैर ही लड़की पक्ष वाले ने शादी की अन्य रस्में पूरी कर ली थी। सोमवार की रात असपुरा स्थित सूर्य मंदिर में शादी की रस्म पूरी होने वाली थी। वर पक्ष के लोग बाजे-गाजे के साथ शादी करने के लिए सूर्य मंदिर प्रांगण में पहुंचे। शादी की रस्म जल्दी जल्दी पूरी की जाने लगी, इस बीच जैसे ही शादी के लिए लड़के को मंडप में लाया गया।दोगुनी उम्र से ऊपर दूल्हे को देखते ही दुल्हन और उसकी मां भड़क उठी। दुल्हन शादी करने से साफतौर से इनकार कर दिया।इसी बीच लड़की पक्ष ने घटना की जानकारी प्रशासन को दी। मौके पर थानाध्यक्ष चंदन कुमार पहुंचे। उन्होंने बीच बचाव करते हुए लड़की और उसके परिवार के लोगों को उनके घर भेजवाया। दूसरी ओर लड़के पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट व दुर्व्यवहार किया है। हालांकि, इस मामले किसी पक्ष ने थाने में कोई शिकायत नहीं की है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ