वास्तव में सपने देखना बुरी बात नहीं है,लेकिन लोगों को झूठे सपने दिखाकर उनको ठगना और छलना बुरी बात है : प्रियंका गांधी

वास्तव में सपने देखना बुरी बात नहीं है,लेकिन लोगों को झूठे सपने दिखाकर उनको ठगना और छलना बुरी बात है : प्रियंका गांधी


जनपद कुशीनगर के पडरौना में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के अंतिम सभा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पीएम मोदी पर खूब बरसीं। एक दिन पहले के पीएम के बयान पर चुटीला वार करते हुए ही उन्होंने अपना भाषण शुरू किया। कहा कि पीएम ने कहा कई लोग प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं और सपने देखना बुरी बात नहीं है। प्रियंका ने कहा कि वास्तव में सपने देखना बुरी बात नहीं है, लेकिन लोगों को झूठे सपने दिखाकर उनको ठगना और छलना बुरी बात है। 2014 के चुनाव में जनता के साथ ऐसा ही किया गया।चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पडरौना पहुंचीं प्रियंका गांधी ने राजदरबार से कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह के साथ रोड शो शुरू किया। सड़क के किनारे खड़े लोगों का अभिवादन करते हुए वे कोतवाली के सामने उस जगह बने मंच पर पहुंचीं, जहां हर चुनाव में आरपीएन सिंह के प्रचार का अंतिम भाषण होता है। मंच पर बैठे-बैठे ही प्रियंका ने लोगों से संवाद शुरू किया।
लोगों से खुद को जोड़ते हुए कांग्रेस महासचिव ने माइक संभालते ही औपचारिकता को दरकिनार करने की कोशिश की। कहा आज तीन महीने बीत गए प्रचार के। वे भाषण देते-देते थक गई हैं और लोग सुनते-सुनते थक गए हैं। कहा कि यह सभा उनके इस चुनाव के प्रचार की आखिरी सभा है, इसलिए यहां पडरौना में वे सीधी बात करेंगी।पडरौना के मुद्दे से ही शुरुआत करते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा कि सौ दिन में मिल चलवाने का पीएम मोदी ने वादा किया था। केन्द्र व प्रदेश में भाजपा की ही सरकारें हैं। तो क्यों नहीं चली पडरौना की चीनी मिल? क्यों नहीं लोगों के खातों में गया 15-15 लाख? क्यों नहीं बढ़ा दी गई किसानों की आय? सभी का एक ही जवाब कि भाजपा और पीएम मोदी के अंदर कुछ करने की नीयत नहीं थी और इसीलिए नहीं किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ