मोदी गरीब वर्ग, पिछड़े वर्ग और किसानों की पीड़ा जानते हैं: हेमा मालनी

मोदी गरीब वर्ग, पिछड़े वर्ग और किसानों की पीड़ा जानते हैं: हेमा मालनी

मोदी गरीब वर्ग, पिछड़े वर्ग और किसानों की पीड़ा जानते हैं: हेमा मालनी



बस्ती के कप्तानगंज में मथुरा की सांसद, फिल्म स्टार हेमामलिनी ने बुधवार को आयोजित जनसभा में कहा कि भारतीय जनता पार्टी गरीबों की पार्टी है। मैं एक कलाकार हूं। मुझे गर्व है कि मैं ऐसी पार्टी से जुड़ी हूं। आप सबने मिल कर वर्ष 2014 में मोदी को प्रधानमंत्री बनाया। आगे भी मोदी को मौका देंगे ऐसा विश्वास है।
उन्‍होंने कहा कि मोदी ने क्या किया, क्या नहीं किया आप अच्छी तरह से जानते हैं। मोदी गरीब वर्ग, पिछड़े वर्ग और किसानों की पीड़ा जानते हैं। सत्तर साल में कांग्रेस ने कोई काम नहीं किया। आज दुनिया में चौथे नंबर पर भारत है। मोदी ने दुनिया को योगा की जानकारी दी। विश्व में एक दिन योग दिवस मनाया जाता है यह मोदी की देन है। हिन्दुस्तान की सभ्यता संस्‍कृति से दुनिया के लोग काफी प्रभावित हैं। उन्होंने हमारे देश की महानता के बारे में दुनिया को जानकारी दी।


मथुरा भगवान श्रीकृष्ण की नगरी है।


जहां विदेशी आते हैं। इसलिए जरूरी है कि ऐसे स्थान को खूबसूरत बनाया जाए। इसीलिए मैंने मथुरा को अपना चुनाव क्षेत्र बनाया। वहां बहुत कुछ किया है अभी बहुत कुछ करना है। मुझे विश्वास है कि मैं भी जीतूंगी और मोदी भी जीतेंगे।मोदी के कार्य से देश में बदलाव आ रहा है। भ्रष्टाचार खत्म हो गया है। आपको मालूम है मुबई में आतंकी हमला हुआ था, उस समय कांग्रेस की सरकार थी और कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। जब पुलवामा में आतंकी हमला हुआ तो मोदी ने मुंहतोड़ जवाब दिया। मोदी के नेतृत्व में देश विश्वगुरु बनने वाला है। मोदी को बहुत दिन प्रधानमंत्री रहना है।कांग्रेस राज में हुआ भ्रष्टाचार, अनाचार, दुराचारसंतकबीर नगर में मेंहदावल के जगतगुरु शंकराचार्य इंटर कालेज में आयोजित जनसभा में हेमामालिनी ने अपने 17 मिनट के संबोधन में कांग्रेस सरकार पर हमलावर रहीं। उन्होंने कांग्रेस की सरकार को भ्रष्टाचार, अनाचार और दुराचार का पोषक बताया। फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि मथुरा में सांसद रहने के दौरान बिजली और पानी के अनेक कार्य हुए यह सब केंद्र में मोदी सरकार के रहने के कारण संभव हो पाया। देश की सीमा नरेंद्र मोदी के हाथों में पिछले पांच सालों से सुरक्षित थी। आगे भी मजबूत राष्ट्रवाद और सम्यक विकास अगर चाहिए तो नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दोबारा सरकार बननी जरूरी है। हेमामालिनी ने बीजेपी की नीतियों को देशहित में बताते हुए जनता से बीजेपी प्रत्याशी प्रवीण निषाद के पक्ष में मतदान करने की अपील किया। प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने योगी मोदी सरकार को डबल इंजन सरकार बताते हुए विकास का सजग प्रहरी बताया। उन्होंने कहा कि 2014 से 2019 के बीच में देश की आभा विदेशों में खूब चमकी है। उसका एक मात्र कारण केंद्र में नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री होना है। उन्होंने सभी से नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने के लिए भाजपा के प्रत्याशी को भारी समर्थन देने की अपील किया। इस दौरान मेहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल, नरेंद्र सिंह, संजय निषाद, बीजेपी प्रत्याशी प्रवीन निषाद आदि ने भी जनसभा को संबोधित किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ