महराजगंज: किसानों ने गन्ना आपूर्ति पर्चियो को लेकर जमकर किया हंगामा व पत्थरबाजी

महराजगंज: किसानों ने गन्ना आपूर्ति पर्चियो को लेकर जमकर किया हंगामा व पत्थरबाजी


महराजगंज/सिसवा: जनपद सिसवा में स्थानीय सहकारी गन्ना विकास समिति पर किसानों ने गन्ना आपूर्ति पर्चियो को लेकर जमकर हंगामा किया और पत्थरबाजी भी हुई। किसान गन्ना पर्ची न मिलने से परेशान है।मई माह समाप्त होने को है।अभी भी खेतों में गन्ने की फसल खड़ी है। अब तक पर्ची नहीं मिल पा रही है, जिससे आक्रोशित किसानों ने जमकर बवाल मचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जहां मामले को शांत कराया वहीं दो किसानों को हिरासत में लिए जाने की भी जानकारी मिल रही है।बताया जाता है कि सिसवा सहकारी गन्ना विकास समिति से किसानों को गन्ना आपूर्ति की पर्ची समय से नहीं उपलब्ध कराई जा रही है ।जिस किसानों के 10 ट्राली गन्ने के कोटे की पर्ची है उसके जगह अब तक किसी को एक तो किसी को दो ट्राली की पर्ची ही मिली है।ऐसे में गन्ना किसानो की खेत मे खडी गन्ने की फसल सूख रहा है।जिससे किसान काफी परेशान है। किसानों का आरोप है कि सचिव के इशारे पर गन्ना माफियाओं को पर्ची उपलब्ध कराई जा रही है। पर्ची के मामले में काफी धन उगाही हो रही है और छोटे छोटे किसान एक-एक पर्ची के लिए परेशान हैं। चीनी मिल के पूरब और पश्चिम ही नही ग्राम सिसवा खुर्द के पास खुलेआम माफियाओं द्वारा गन्ने को खरीद कर चीनी मिल भेजी जा रही है। आखिर इनको कहां से पर्ची उपलब्ध हो जा रही ? यह एक सवाल बना हुआ है।ऐसे में गन्ना पर्ची न मिलने से परेशान सैकड़ो की सख्या में किसानों ने गन्ना विकास समिति पर जमकर हंगामा किया। आक्रोशित किसानों ने पत्थरबाजी भी शुरू कर दी। जिसमें धनेश तिवारी पर्ची वितरक और अभिषेक सिंह आदि को चोटें.भी लगी है।हंगामे की सूचना मिलते ही कोठीभार थानाध्यक्ष सर्वेश सिंह व सिसवा पुलिस चौकी प्रभारी ने महेंद्र यादव हमराही पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया।किसानों ने सचिव पर माफियाओं के हाथों सप्लाई पर्ची को बेचने पर का आरोप लगाया। कुछ किसान तो रो रहे थे, क्योंकि गन्ना खेतों में खड़ी है अगर उनका गन्ना चीनी मिल तक नही पहुंचा तो फिर वह बर्बाद हो जाएंगे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ