महराजगंज: भाजपा के कार्य और बढ़त देख आज विरोधी बौखला गए हैं: स्वामी प्रसाद मौर्य

महराजगंज: भाजपा के कार्य और बढ़त देख आज विरोधी बौखला गए हैं: स्वामी प्रसाद मौर्य


जनपद महराजगंज में उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने बुधवार को सिसवा में जनसभा की । उन्होंने कहा कि भाजपा गरीबों के चेहरे पर मुस्कान लाई है। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत का मान पूरे विश्व में बढ़ाया है। देश आज पहले से कहीं मजबूत हुआ है। वहीं, देश को लूटने वाली कांग्रेस अब सपा व बसपा के साथ मिलकर झूठे वादों को लेकर चुनाव मैदान में आई है। तीनों की हकीकत किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के गरीब आत्मनिर्भर हुए हैं। शौचालय हो या गरीब की झोपड़ी में रखा सिलेंडर, हर घर में मोदी सरकार का काम दिख रहा है। 12 करोड़ किसानों के खाते में सम्मान निधि की किश्त पहुंच चुकी है। प्रदेश के 24 लाख लोगों को आवास मिला है। 2022 तक हर गरीब का आवास होगा।


वहीं, सपा-बसपा की सरकारों ने सिर्फ गरीबों की जमीनों पर कब्जा, हत्या, व लूट-पाट मचाई थी। देश में कांग्रेस की सरकार में घोटाले पर घोटाले हुए। सपा-बसपा में दुष्कर्म और अत्याचार हुए। लेकिन भाजपा सरकार में गरीबों को शौचालय, आवास, चिकित्सा, गैस सिलेंडर मिला। भाजपा के कार्य और बढ़त देख आज विरोधी बौखला गए हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ