कुशीनगर : गठबंधन के मुखिया अखिलेश यादव के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी,पडरौना में विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित

कुशीनगर : गठबंधन के मुखिया अखिलेश यादव के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी,पडरौना में विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित

कुशीनगर : गठबंधन के मुखिया अखिलेश यादव के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी,पडरौना में विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित



कुशीनगर जनपद के कुशीनगर लोकसभा चुनाव को लेकर जहां सभी पार्टियां चुनावी जनसभा कर अपने अपने प्रत्याशी की किस्मत चमकाने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में कल सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव महमूदाबाद में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं। गठबंधन के मद्देनजर सपा बसपा के कार्यकर्ता और नेता जोर शोर में रैली को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।


पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज कुशीनगर के पडरौना नगर में उदित नारायण डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और गठबंधन प्रत्याशी एनपी कुशवाहा के पक्ष में वोट करने की भी अपील करके चुनावी माहौल बनाने का प्रयास करेंगे। इस लोकसभा चुनाव में गठबंधन के चलते सपा और बसपा व रालोद के कार्यकर्ता रैली को सफल बनाने के लिए सभी विधानसभा से भीड़ एकत्रित कर एक विशाल जनसभा का रूप देने की तैयारी शुरू हो गयी। पूर्व सीएम अखिलेश यादव कल दोपहर 11 बजे हेलीकॉप्टर से कुशीनगर जिले के पडरौना पहुंचकर लोकसभा चुनाव का आगाज करेंगे वहीं अपनी उपलब्धियों को जनता के बीच रखकर विरोधियों पर निशाना साधने के भी काम करेंगे। पूर्व सीएम अखिलेश यादव की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष सपा मु. इलियास अंसारी,बसपा रमेश प्रसाद,एमएलसी राम अवध यादव,पूर्व विधायक कासिम अली, बजरंगी यादव पूर्व विधानसभा अध्यक्ष इकबाल अहमद पडरौना,कैसर जमाल टीटू,विधानसभा अध्यक्ष रामप्रताप कुशवाहा,नन्हे खान,राजेन्द्र यादव,सुरेन्द्र यादव, राममिलन,राजू राजभर, रामजतन यादव,एडवोकेट अरविंद कुशवाहा,सुनैना कुशवाहा,डॉ केएन सिंह,इसमुहम्मद,संदीप कुशवाहा,राजू कुशवाहा व समस्त गठबंधन कार्यकर्ता मौजूद रहे


 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ