पूर्व मुख्यमंत्री और झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी को नक्सलियों की ओर से जान से मारने की धमकी मिली

पूर्व मुख्यमंत्री और झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी को नक्सलियों की ओर से जान से मारने की धमकी मिली

पूर्व मुख्यमंत्री और झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी को नक्सलियों की ओर से जान से मारने की धमकी मिली




झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी को नक्सलियों की ओर से जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें एक पत्र में जान से मारने की धमकी मिली है, जिसमें उन्हें चुनाव से दूर रहने को कहा गया है। साथ ही धमकी दी गई है कि ऐसा न करने पर उन्हें जान गंवानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि सोमवार शाम उन्हें एक चिट्ठी मिली थी जिसमें उन्हें बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। साथ ही चिट्ठी में हिदायत दी गई है कि वे 23 अप्रैल से 19 मई के बीच झारखंड में ना रहें।मरांडी को मिली चिट्ठी में नक्सली संगठन की ओर से लिखा गया है कि भाकपा माओवादी संगठन झारखंड और भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह व झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ झारखंड लोकसभा की कुल 14 सीटों को लेकर समझौता हुआ है। समझौते में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में एतिहासिक जीत दर्ज कराने का जिम्मा भाकपा माओवादी संगठन को मिला है। संगठन की ओर से आपके 23 अप्रैल से 19 मई तक झारखंड में रहने के लिए प्रतिबंधित हैं।


पत्र में लिखा गया है कि, इसके अलावा संगठन की ओर से आपको 48 घंटे का समय दिया जा रहा है और निर्देश दिया जाता है कि इस निर्धारित समय में आप 17वीं लोकसभा चुनाव में झारखंड में अपनी पार्टी झारखंड विकास मोर्चा के सभी प्रत्याशियों को बैठा दें और उन्हें19 मई तक झारखंड से बाहर रखे।


 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ