मायावती महिलाओं के सम्मान और स्वाभिमान को भूल गईं: उमा भारती

मायावती महिलाओं के सम्मान और स्वाभिमान को भूल गईं: उमा भारती

मायावती महिलाओं के सम्मान और स्वाभिमान को भूल गईं: उमा भारती




भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने उत्तर प्रदेश में सपा, बसपा और आरएलडी के गठबंधन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इस गठबंधन की उम्र बहुत कम है। कन्नौज में उमा भारती ने गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि इस गठबंधन की उम्र बहुत कम है, इस गठबंधन में गांठ हल्दी की नहीं बल्कि जहर की है। साथ ही बसपा सुप्रीम पर हमला बोलते हुए उमा भारती ने कहा कि उन्होंने यह गठबंधन सत्ता की लालच में किया है।


उमा भारती ने कहा कि मायावती महिलाओं के सम्मान और स्वाभिमान को भूल गईं, उन्होंने सत्ता की लालच में ऐसे लोगों से गठबंधन कर लिया है। यह गठबंधन सफल नहीं होगा। अचानक से एक परिवार के सभी सदस्य देश में उभर के आ गए हैं, जोकि सत्ता के लिए किसी भी हद तक जाना चाहते हैं, वह कोई भी फर्जी गठबंधन भी करने को तैयार हैं। उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर वंशवाद का आरोप भी लगाया।भारती ने कहा कि आज अखिलेश यादव, मायावती, राहुल गांधी राजनीति कर रहे हैं, ये लोग जाति और संप्रदाय की राजनीति कर रहे हैं। देश में मौजूदा समय में कई समस्या है, लेकिन ये लोग किसी भी तरह से सत्ता हासिल करना चाहते हैं और देश के खजाने से अपनी जेब भरना चाहते हैं। इन परिवारों ने यूपी पर शासन किया है और प्रदेश को लूटा है, जिसकी वजह से पिछड़े लोग और भी पिछड़ गए हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ