बरडीहा चौराहे पर बाइकों की हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत

बरडीहा चौराहे पर बाइकों की हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत

बरडीहा चौराहे पर बाइकों की हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत



कुशीनगर: अहिरौली बाजार शनिवार को क्षेत्र के बरडीहा चौराहे पर बाइकों की हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार घायल हो गया। घटना के बाद जुटे लोगों ने घायल को सीएचसी पिपराइच ले गए। वहां से डॉक्टर ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।


कप्तानगंज क्षेत्र के विशुनपुरा निवासी 58 वर्षीय लालबचन सिंह शनिवार को बाइक से पिपराइच की तरफ जा रहे थे। बरडीहा चौराहे पर सामने से गुजरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। लालबचन और दूसरा बाइक सवार घायल हो गया। घटना के बाद जुटे लोगों ने घायलों को सीएचसी पिपराइच भेजवाया।
जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही डॉक्टरों ने लालबचन सिंह को मृत घोषित कर दिया। घायल 20 वर्षीय सूरज निवासी सुधियानी थाना कप्तानगंज का इलाज चल रहा है। उसकी भी हालत नाजुक बताई जा रही है।


हादसे में घायल युवती की मौत
नेबुआ रायगंज। क्षेत्र के नेबुआ रायगंज के समीप हुए हादसे में घायल युवती की गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान शनिवार को मौत हो गई। सूचना के बाद पीड़ित के घर कोहराम मच गया। मौके पर जुटे लोग भी गमगीन थे। इधर पुलिस ने सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


शुक्रवार की रात आठ बजे के करीब खड्डा क्षेत्र के भैसहा घाट से स्नान कर वापस लौट रही श्रद्धालुओ से भरी टेंपो में नेबुआ- खड्डा मार्ग पर नेबुआ रायगंज तिराहे के पास बालू लदी ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दिया। जिससे टेंपों में सवार पांच लोग घायल हो गए थे। घायल लक्ष्मीपुर निवासी स्वर्गीय बिग्गु प्रसाद की 22 वर्षीय पुत्री संध्या का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा था।

जहां से रेफर होने के बाद लोग घायल को गोरखपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराए थे। जहां शनिवार को उपचार के बाद घायल युवती की मौत हो गई। पुलिस घटना की रात ही ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया था। थानाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


बोलरो की टक्कर से पीआरडी जवान घायल


कसया। शुक्रवार की रात
मार्ग पर तैनात एक पीआरडी जवान को तेज गति की बोलेरो ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। घटना की जानकारी गांधी चौक पर तैनात पीआरडी जवानों को मिली तो घायल को सीएचसी पहुंचाएं, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत चिंताजनक देखकर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ